कालपी: आटा थाना क्षेत्र के ददरी में ग्रामीण ने दबंगों पर ट्रैक्टर से मकान गिराने और धमकी देने का आरोप लगाया, वीडियो वायरल
Kalpi, Jalaun | Jul 11, 2026 आटा थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी में एक ग्रामीण ने गांव के कुछ दबंग लोगों पर ट्रैक्टर से उसका 50 साल पुराना पक्का मकान गिराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो शनिवार दोपहर 4 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया है। पीड़ित रामनारायण ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।