सरदारशहर: भानीपुरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹1,09,789 कराए रिफंड व 12 गुमशुदा मोबाइल लौटाए
भानीपुरा पुलिस ने साइबर ठगी के पीडि़तों को कुल एक लाख 9 हजार 789 रूपये रिफण्ड व 12 गुमशुदा मोबाइल ट्रेश कर पुन:लौटाने की कार्रवाई की। भानीपुरा थाना अधिकारी रायसिंह सुथार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार 2 जनवरी 2025 से अब तक अन्य अभियानों के साथ ही साईबर अपराधों की रोकथाम के लिए साईबर शिल्ड अभियान चलाया है