सरदारशहर: सूरजविहार कॉलोनी में नवनिर्मित आदर्श विद्या मंदिर के समर्पण और लोकार्पण समारोह पर बहादुर सिंह कॉलोनी में प्रेस वार्ता
सरदारशहर के भामाशाह जितेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा अपने पिता स्वर्गीय बहादुर सिंह शेखावत और और माता स्वर्गीय भानकँवर शेखावत की स्मृति में सूरज विहार कॉलोनी बीकानेर रोड़ पर आदर्श विद्या मंदिर को 3.5 बीघा भूमि व भवन निर्माण करके आदर्श शिक्षण संस्था को समर्पित कर रहे हैं। इसके समर्पण एवं लोकार्पण कार्यक्रम 28 जनवरी को दोपहर 1.15 बजे होने जा रहा है।