जीवाजी थाना क्षेत्र के ग्यारसी नगर में एक शराबी ने क्रिकेट खेल रहे कुछ किशोरों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं पुलिस के डर से शराबी एक कमरे में छिप गया, जिसे दरवाजा तोड़कर निकालना पड़ा। मंगलवार सुबह पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज किया गया है जांच की जा रही है