भभुआ: शहर में दुर्गा पूजा पर्व को लेकर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजर: नगर परिषद सभापति विकास तिवारी
Bhabua, Kaimur | Oct 11, 2024 शुक्रवार की शाम 6:00 बजे भभुआ नगर परिषद सभापति विकास तिवारी ने कहा शहर में दुर्गा पूजा पर्व को लेकर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया शहर के सभी पूजा पंडालों पर वालंटियर तैनात किए गए हैं।नगर परिषद द्वारा 28 दुर्गा पूजा पंडालों पर डस्टबिन की व्यवस्था कराई गई है। और सामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही।