लोहरदगा: जेपीएससी परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी पदाधिकारी सतर्क रहें: उपायुक्त डॉ. ताराचंद
झारखण्ड लोक सेवा आयोग जेपीएससी, रांची द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा सीधी भर्ती प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।