बाबई: शासकीय कन्या शाला सांगाखेड़ा खुर्द में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं
माखननगर के ग्राम सांगाखेड़ा खुर्द की शासकीय कन्या शाला में दूर के ग्रामों से स्कूल आने वाली छात्राओं को बुधवार दोपहर 1 बजे साइकिल का वितरण किया गया। स्कूल प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की योजना के अनुसार शालाओं में दूर से आने वाली छात्राओ को साइकिल का वितरण किया जाता है। इसी के तहत शासन से प्राप्त साइकिलों का वितरण छात्राओं को किया है।