बाबई: ग्राम मगरिया के किसान ने तहसीलदार से की शिकायत, खेत का रास्ता बंद करने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
माखननगर ब्लॉक के ग्राम मगरिया निवासी किसान खेमचंद वर्मा ने अपने खेत पर जाने के रास्ते पर अतिक्रमण कर उसे बंद करने की शिकायत तहसीलदार से की है। पीड़ित किसान ने सोमवार शाम 5 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया की रास्ता बंद होने के कारण 2 वर्षों से अपनी जमीन पर वह खेती नहीं कर पा रहा है। किसान ने अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।