बाबई: ग्राम गनेरा में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
माखननगर थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरा में एक 22 वर्षीय युवती आरती यादव पति वीरेंद्र यादव ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने मामले में रविवार देर रात 12 बजे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है