बाबई: ग्राम आँचल खेड़ा में चौपईया नीम के समीप सट्टा लिख रहे एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, सट्टा सामग्री और ₹300 ज़ब्त
माखननगर पुलिस द्वारा सट्टा लिखने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12 बजे ग्राम आंचलखेड़ा की चौपईया नीम के पास से 40 वर्षीय व्यक्ति दीनदयाल पिता रामदयाल सराठे को सट्टा सामग्री व नगदी 300 रुपए के साथ पकड़ा और उसके खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की है।