बाबई: ग्राम आरी से आबकारी विभाग ने 1 लाख 10 हजार रुपए का 1050 किग्रा अवैध महुआ लहान ज़ब्त किया
जनसंपर्क विभाग मंगलवार शाम 5:30 जानकारी देते हुए बताया कि माखननगर के ग्राम आरी से आबकारी विभाग से 1050 किग्रा अवैध महुआ लहान बरामद किया एवं 30 लीटर महुआ शराब जप्त कर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 34 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त कार्रवाई में अवैध महुआ लहान एवं मदिरा की कुल कीमत 1,10,000 रुपए आकी गई है