उज्जैन शहर: शासकीय भूमि विवाद: अतिक्रमण हटाने के बाद सरपंच प्रतिनिधि से मारपीट, तिरुपति अस्पताल में इलाज जारी
शनिवार को झारड़ा क्षेत्र में शासकीय भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।गोशाला के सामने अतिक्रमण हटाने के बाद हुए विवाद में सरपंच प्रतिनिधि नागूलाल मालवीय (50) पर लाठी से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनको उज्जैन के तिरुपति अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहाँ रविवार दोपहर तक भी उनका उपचार जारी रहा।वही मारपीट के हमलावरो पर प्रकरण दर्ज किया गया।