हुसैनगंज: हुसैनगंज प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर बाइक चालकों को हेलमेट पहनने के लिए किया गया जागरूक
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर शनिवार को 4 बजे डीएम मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर बीडीओ राहुल कुमार, सीओ दिव्य प्रकाश एवं थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव द्वारा बाइक चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक गया। बीडीओ ने बाइक चालकों को हेलमेट पहनने के फायदे एवं नहीं पहनने के नुकसान के बारे में बताया।