हुसैनगंज: हुसैनगज थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में दो मामलों का किया गया निष्पादन, एक लंबित व दो पर नोटिस जारी
हुसैनगज थाना परिसर में भूमि विवाद से सबंधित जनता दरबार मे शनिवार को करीब 3 बजे तक अंचलाधिकारी दिव्य प्रकाश एवं थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में भूमि विवाद संबंधी जनता दरबार में फरियादियों की फ़रियाद सुनी गई। इस सबंध में सीओ ने बताया कि जनता दरबार में 5 मामला आया हुआ था। जिसमे दो मामले का निष्पादन किया गया है।