हुसैनगंज: रफीपुर कब्रगाह के समीप बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक से चार लाख रुपये लूट कर हुए फरार
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर कब्रगाह के समीप सोमवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एसबीआई के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर लगभग चार लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। सीएसपी संचालक एमएच नगर थाना के तेलकथू गांव निवासी मणीभूषण कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति सोमवार को गोपालपुर एसबीआई से रुपये निकालकर अपने साथी राजेश यादव के साथ बाइक पर जा रहा था।