हुसैनगंज: हबीबनगर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने फीता काटकर किया उद्घाटन
हुसैनगंज प्रखंड के हबीबनगर गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र का शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।