हुसैनगंज: तक्की उर्फ लल्लू हत्याकांड में फरार तीन बदमाशों को गोपालपुर बाजार के समीप से पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोपालपुर बाजार के समीप घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे तीन बदमाश को हुसैनगंज थानाध्यक्ष गिरफ्तार कर सिवान जेल भेज दिया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार तीनो बदमाश की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी संतोष कुमार यादव, कुतुब छपरा गांव निवासी सनाउल्लाह अहमद उर्फ धन्नू, नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है।