बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बारादरी थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए अभियुक्त पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज है। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्यामगंज इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।