हरदोई: एडीएम प्रियंका सिंह लखनऊ रोड पर धरने पर बैठे भाजपाइयों से मिलने पहुंची, बोलीं जांच कर शाम तक होगी कार्यवाई
Hardoi, Hardoi | Mar 18, 2024 एडीएम प्रियंका सिंह लखनऊ रोड पर धरने पर बैठे भाजपाइयों से मिलने पहुंची और पत्रकारों को बताया कि जांच कर शाम तक होगी कार्यवाई। बता दें कि भाजपाई सुबह दस बजे से धरने पर बैठे हैं। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट पर अभद्रता करने और उसके चलते अपनी पत्नी की मौत का आरोप लगाया है।