हरदोई: संडीला में डीसीएम ने साइकिल सवार 3 मजदूरों को मारी टक्कर, दो की मौत व एक गंभीर रूप से हुआ घायल: ASP एमपी सिंह
Hardoi, Hardoi | Mar 18, 2024 उन्नाव रोड पर साइकिल सवार तीन मजदूरों को रौंदते हुए डीसीएम उनके ऊपर पलट गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में राजेंद्र और कालिका शामिल है, वहीं तीसरे मजदूर राजेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसको लखनऊ में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में एएसपी एमपी सिंह ने मामले की जानकारी दी है।