हरदोई: शहर के हरदोई लखनऊ हाइवे पर सांसद व पूर्व सांसद सहित वरिष्ठ भाजपाई धरने पर बैठे,सिटी मजिस्ट्रेट पर कार्यवाई की मांग
Hardoi, Hardoi | Mar 18, 2024 सोमवार दस बजे शहर के हरदोई लखनऊ हाइवे पर सांसद व पूर्व सांसद सहित वरिष्ठ भाजपाई धरने पर बैठे गए हैं और सिटी मजिस्ट्रेट पर कार्यवाई की मांग कर रहे हैं।बता दें कि शनिवार को आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन होर्डिग, बैनर उतरवाने में जुट गया था। इसी बीच भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा के लखनऊ रोड स्थित आवास के बाहर उनके नाम का बोर्ड भी उतार लिया था।