हरदोई: जनकपुर में वरीक्षा होने के बाद युवक ने की आत्महत्या, मर्ज़ी के बगैर शादी तय होने की बताई जा रही है वजह
Hardoi, Hardoi | Mar 17, 2024 कोतवाली देहात के जनकपुर निवासी 26 वर्षीय वीरेश यादव खेती-किसानी करता था। उसकी शादी तय थी और वरीक्षा भी हो चुकी थी। अचानक उसकी तबियत बिगड़ने के बाद उसका भाई अरविंद उसे ले कर मेडिकल कालेज पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचते ही वीरेश की मौत हो गई। डाक्टरों का कहना है कि ज़हर खाने से युवक की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हुई। रविवार को वीरेश का पोस्टमार्टम कराया गया है।