हरदोई: मतदाताओं को प्रभावित करने वालों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने कहा धमकाने व प्रलोभन देने पर टोल फ्री नंबर पर करें सूचित
Hardoi, Hardoi | Mar 17, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि IPC की धारा 171 ख के अनुसार, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके निर्वाचक अधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नकद या वस्तु रूप में कोई परितोष देता है या लेता है वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्डनीय होगा। टोल फ्री नंबर 1950 पर सूचित करना चाहिए।