जौनपुर: पड़ोसियों ने महिला को पीटा, नए थानाध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा
जफराबाद क्षेत्र के राजेपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला को घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी तथा घर के बर्तन आदि घरेलू सामान तोड़ दिया। नए थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने घटना के 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज करवाया। बताते हैं कि गांव निवासी संजू देवी ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा गांव में एक जमीन बीते वर्ष 2011 में गांव के ही रामसूरत से खरीदी थी