कैराना: भूरा गांव में मारपीट कर हड्डी तोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
गांव भूरा निवासी फरमान ने मुकदमा दर्ज कराया कि तीन अगस्त को उसका भाई शहजाद उर्फ काला दवाई लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव में ही पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया तथा उसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसके गले पर नुकीली चीज से वार भी किया। मारपीट में उसके भाई की हाथ व पैर की हड्डी टूट गई गई। मामले में पांच आरोपियों को नामजद कराया गया है।