सिराथू: महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अझुवा में अग्रहरि समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
होली के बाद विभिन्न समाज के लोग अपने समाज के साथ इकट्ठा होकर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखते हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम को अझुवा नगर के अग्रहरि धर्मशाला में अग्रहरि समाज का होली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ है।इस कार्यक्रम में सबसे पहले समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है इसके बाद एक दूसरे को रंग लगाते हुए बधाईयां दी है।