सिराथू: मानसिक स्थिति खराब होने पर अनेठा गांव के एक बुजुर्ग हुए लापता, बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मोहब्बतपुर पइंसा थाना के अनेठा गांव के रहने वाले युवक छेदीलाल ने मंगलवार को थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित में एक सूचना दी है कि उनके पिता 22 मार्च से कहीं लापता हो गए हैं। छेदीलाल ने यह बताया है कि उनके पिता की कुछ दिनों से मानसिक हालत गड़बड़ है। अनहोनी के खतरे को देखते हुए उन्होंने रिश्तेदारी गांव और महल्ले में उनकी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला है।