सिराथू: मंगलवार शाम कड़ा में गंगा किनारे कुबरी घाट पर इलाके के युवाओं ने डीजे संग मनाई होली
होली के दूसरे दिन कड़ा के कुबरी घाट पर गंगा किनारे लोग होली मनाते हैं।इसी क्रम में मंगलवार शाम को इलाके के सैकड़ो की संख्या में युवा इकट्ठा हुए थे इन युवाओं ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाते हुए होली मनाई है।गंगा किनारे डीजे की धुन पर घाट पर इन युवाओं ने काफी देर तक डांस भी किया है।इन लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई भी दी है।