सिराथू: परिवार की गरीबी के चलते कुंड्रावी में 20 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
सिराथू सर्किल और सिराथू ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कुंड्रावी गाँव की 20 वर्षीय युवती ने बुधवार दोपहर अपने घर में फाँसी लगातार आत्महत्या कर लिया है।मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मौत का कारण गरीबी बताया गया है।परिवार पर कार्रवाई ना करने की बात भी लिखी है।शव पीएम को भेजकर पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई है।