सिराथू: बच्ची की जिंदा जलकर मौत मामले में मुआयना करने रामपुर मडुकी पहुंचे एसडीएम ने कहा- परिवार की 24 घंटे में होगी आर्थिक मदद
सिराथू तहसील क्षेत्र के रामपुर मडुकी गांव में दशरथ लाल के घर मे अचानक आग लग गई थी जो चार घरों में फैल गई।दशरथ लाल के घर के पास कुछ बच्चे हरा चना भूंज रहे थे जिस वजह से आग लग गई।इस घटना में एक बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई।बुधवार शाम मोवायना करने सिराथू एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव पहुंचे थे उन्होंने कहा कि परिवार की 24 घंटे के अंदर चार लाख रुपए की मदद होगी।