छतरपुर: मंदेया नदी तट पर नवनिर्मित देवी मंडप की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
नगर पंचायत छतरपुर स्थित मंदेया नदी (छठ घाट) तट पर नवनिर्मित देवी मंडप की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए।पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और डीजे की धुनों के बीच श्रद्धालुओं का जत्था नवनिर्मित मंदिर परिसर से न