बीकानेर: यूटीबी नर्सिंग कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम का घेराव कर ज्ञापन सौंपा
यूटीबी नर्सेज कर्मचारी अपनी मांग को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत्त है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह 11 बजे यूटीबी नर्सेज कर्मचारियों ने केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के आवास पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी। इस दौरान केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कर्मचारियों की मांग सुनी और ज्ञापन लेते हुए कर्मचारियों को सकारात्मक आश्वासन दिया