बीकानेर: हल्दी राम पाऊ के पास बोलेरो गाड़ी पलटने से तीन लोग घायल, घायलों को पोबीएम में भर्ती कराया गया
शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाका में बोलेरो गाड़ी पलटने से तीन जने घायल हो गये है। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना शाम पांच बजे की बताई जा रही है। पता चला है कि ये लोग दुलचासर से एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे कि हल्दीराम प्याऊ के पास बोलेरो चालक को नींद की झपकी आ जाने से गाड़ी अनिय ंत्रित होकर पलट गई।