बीकानेर: गंगाशहर पुलिस ने जयपुर रोड से स्मैक के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
बीकानेर। गंगाशहर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुजानदेसर निवासी मोहनलाल कुम्हार के रूप में हुई है। आरोपी मोहन आला दर्जे का नकबजन है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ बड़ी संख्या में मुकदमें दर्ज हैं। वह लंबे समय से स्मैक तस्करी भी कर रहा था। पुलिस उसके पीछे लगी थी, आखिरकार वह स्मैक के साथ पकड़ में आ ही गया।