भीलवाड़ा: चोरों के हौसले बुलंद, शास्त्रीनगर में लगातार हो रही चोरियां, अज्ञात चोर पनघट बोरिंग से 200 फीट वायर चोरी कर ले गए
भीलवाड़ा। शहर के शास्त्रीनगर स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, जबकि प्रशासन के दावे पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर 6, सोनी हॉस्पिटल रोड का है, जहां हाई टेंशन लाइन के नीचे बने पार्क में जलदाय विभाग की पनघट बोरिंग से अज्ञात चोर करीब 200 फीट वायर चोरी कर ले गए।