लालगंज: बरदह में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, दिए गए दिशा निर्देश
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना परिसर पर आगामी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह एवं ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई । अंबेडकर जयंती सामाजिक सौहार्द का पर्व है ।