रफीगंज: चातर मोड़ यात्री शेड के पास मिला अज्ञात वृद्ध का शव, इलाके में फैली सनसनी
रफीगंज-शिवगंज मुख्य मार्ग स्थित चातर मोड़ यात्री शेड के समीप एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव देख स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष प्रतीत होती है। आसपास के लोगों से पहचा