पीरो: सालों से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पीरो में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Piro, Bhojpur | Apr 11, 2026 पीरो थाना कांड संख्या 209/16 के एक फरार अभियुक्त को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में भोजपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई। जारी बयान के अनुसार, उक्त अभियुक्त वर्ष 2016 से ही फरार चल रहा था और उस पर कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।