प्रतापगढ़: मां बेल्हा देवी धाम में गंगा दशहरा की भव्य तैयारी की जा रही है
मां बेल्हा देवी धाम में 26 मई को 21वां श्री गंगा दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शनिवार शाम 5 बजे घाटों की विशेष सफाई और मंदिर परिसर की सजावट का कार्य शुरू हो गया है। शाम को काशी के पुरोहितों द्वारा 21,000 दीपों से भव्य महाआरती की जाएगी। समिति ने भक्तों से पांच दीपक लेकर शामिल होने और मां सई के दर्शन-पूजन का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।