सुल्तानपुर: शहर के सीताकुंड घाट पर गोमती मित्र मंडल ने किया श्रमदान,लोगों से किया आवाहन उपलों से करें होलिका दहन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन से प्रेरित होकर पिछले 12 वर्षों से हर रविवार को गोमती मित्र मंडल का स्वच्छता अभियान व स्वच्छता जागरूकता अभियान निरंतर जारी है।इसी कड़ी में आज भी गोमती मित्र मंडल ने सीताकुंड घाट पर पहुंचकर साफ-सफाई की और लोगों से आवाहन किया होलिका दहन में टायर,ट्यूब और प्लास्टिक के कचरे से बचे और गोबर के उपलों का इस्तेमाल करें।