सुल्तानपुर: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पीढ़ीबाजार में चलाया सदस्यता अभियान,प्रदेश महामंत्री ने सदस्यों को प्रमाण पत्र किया वितरित
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आज पीढ़ी बाज़ार में सदस्यता अभियान चलाया।जिसमें भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने सदस्यता ग्रहण करने वाले व्यापारियों को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे सदस्य ही हमारी ताकत हैं इसलिए आपसे निवेदन है कि अधिक से अधिक सदस्य हमसे जुड़े।