सुल्तानपुर: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने DM व SP को ऑफिस में भेंट की गौ माता के गोबर से निर्मित पूजन सामग्री
सुलतानपुर के अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा को गौ माता के गोबर से निर्मित पूजन सामग्री भेंट कर पर्यावरण को शुद्ध करने की पहल करते हुए होली की शुभकामनाएं दी। DM व SP ने संगठन से आगामी लोकसभा चुनाव में व्यापारियों से शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।