सुल्तानपुर: होली पर्व पर जिले के चारों केंद्रों पर नहीं होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले के चार केंद्रों पर चल रहा है। अभी तक 1247 परीक्षकों ने 38000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है। वहीं होली पर्व पर रविवार, सोमवार और मंगलवार तक अवकाश घोषित है। इस दौरान कॉपियों का मूल्यांकन कार्य बंद रहेगा।