23 व 24 अगस्त को होगा मानव घाट महोत्सव, जलाभिषेक से होगा शुभारंभ
दो दिवसीय आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के मानव घाट खिरियावां में मानव घाट धार्मिक न्यास समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय "मानव घाट महोत्सव 2026" का भव्य आयोजन 23 एवं 24 अगस्त को किया जाएगा।मंगलवार को समाजसेवी उदय कुमार शिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महोत्सव की रूपरेखा तय की गई।
*महोत्सव का कार्यक्रम:*
23 अगस्त को प्रथम दिन रात्रि 3:00 बजे मानव घाट, खिरियावां से प्रस्थान कर प्रातः 5:00 बजे देव सूर्यकुंड तालाब से जल भरी यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मानव घाट शिव मंदिर में जलाभिषेक कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन होगा। दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भंडारा एवं प्रसाद वितरण होगा। संध्या 6:00 बजे शिव आरती के साथ प्रथम दिन का समापन होगा।
24 अगस्त को द्वितीय दिन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक कलाकारों को सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शाम 4:00 बजे धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन समारोह के साथ महोत्सव संपन्न होगा।
समिति ने क्षेत्रवासियों एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महोत्सव को सफल बनाने एवं भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
बैठक में जसपाल साव, अयोध्या साव, रंजय कुमार, राजेश साव, श्रवण चौधरी, महेश चौधरी, गुड्डू चौधरी, जितेंद्र चौधरी, धीरू कुमार, शंभू कुमार, प्रिंस कुमार, सुनील शर्मा, विपिन मेहता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।