Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

बांकीपुर का जनादेश स्वीकार, जनता मालिक है; हार की समीक्षा करेगी पार्टी : डॉ. प्रेम कुमार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोच्च होती है और जनता के जनादेश का सम्मान करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जो फैसला दिया है, उसका उनकी पार्टी स्वागत करती है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जन सुराज पार्टी ने लगभग 15 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस हार के कारणों की गंभीरता से समीक्षा करेगी। समीक्षा बैठक में यह देखा जाएगा कि किन कारणों से पार्टी को यह सीट गंवानी पड़ी, कहां चूक हुई और किन क्षेत्रों में कमी रह गई।उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी और भविष्य में ऐसी कमियों को दूर करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने दोहराया कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है और उनकी पार्टी जनता के जनादेश का पूरा सम्मान करती है।

Madanpur, Aurangabad | Aug 4, 2026

MORE NEWS

बाकीपुर की जनता ने केंद्र को दिया संदेश: बिहार के लिए ठोस कदम उठाएं - प्रशांत किशोर

बिहार ने 40 सांसद दिए, अब रोज़गार और पलायन पर ध्यान दें" - प्रशांत किशोर

पटना: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बाकीपुर चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने का नहीं था, बल्कि यह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश देने का चुनाव था।

प्रशांत किशोर ने सोमवार को कहा, "बाकीपुर की जनता का हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं। लोकतंत्र में हार-जीत चलती रहती है। जिन्होंने हमें वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया, सभी बाकीपुर के समान नागरिक हैं। उनके लिए जो भी बन पड़ेगा किया जाएगा।"

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "बिहार की जनता ने आपको बहुमत की सरकार बनाने का अवसर दिया। अब उनके बच्चों की पढ़ाई, रोज़गार और पलायन की चिंता कीजिए। बिहार में किसी अच्छे और योग्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाइए।"

प्रशांत किशोर ने कहा, "अगर गुजरात से 25 सांसद आने पर आप गुजरात की चिंता करते हैं, तो बिहार ने भी आपको 40 सांसद दिए हैं। एक बार बिहार की भी वैसी ही चिंता कीजिए। लोगों को सिर्फ 4-5 किलो अनाज और जाति के नाम पर मत बांटिए।"उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्रीय नेतृत्व बाकीपुर की जनता के इस संदेश को समझेगा और बिहार के विकास के लिए ठोस कदम उठाएगा।

 #Bihar #PrashantKishor #Bakhtiarpur

बाकीपुर की जनता ने केंद्र को दिया संदेश: बिहार के लिए ठोस कदम उठाएं - प्रशांत किशोर बिहार ने 40 सांसद दिए, अब रोज़गार और पलायन पर ध्यान दें" - प्रशांत किशोर पटना: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बाकीपुर चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने का नहीं था, बल्कि यह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश देने का चुनाव था। प्रशांत किशोर ने सोमवार को कहा, "बाकीपुर की जनता का हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं। लोकतंत्र में हार-जीत चलती रहती है। जिन्होंने हमें वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया, सभी बाकीपुर के समान नागरिक हैं। उनके लिए जो भी बन पड़ेगा किया जाएगा।" उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "बिहार की जनता ने आपको बहुमत की सरकार बनाने का अवसर दिया। अब उनके बच्चों की पढ़ाई, रोज़गार और पलायन की चिंता कीजिए। बिहार में किसी अच्छे और योग्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाइए।" प्रशांत किशोर ने कहा, "अगर गुजरात से 25 सांसद आने पर आप गुजरात की चिंता करते हैं, तो बिहार ने भी आपको 40 सांसद दिए हैं। एक बार बिहार की भी वैसी ही चिंता कीजिए। लोगों को सिर्फ 4-5 किलो अनाज और जाति के नाम पर मत बांटिए।"उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्रीय नेतृत्व बाकीपुर की जनता के इस संदेश को समझेगा और बिहार के विकास के लिए ठोस कदम उठाएगा। #Bihar #PrashantKishor #Bakhtiarpur

Madanpur, Aurangabad | Aug 4, 2026

मदनपुर प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र सलैया में एक दिवसीय प्रशिक्षण, 20 शिक्षकों ने लिया भाग

मदनपुर प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र सलैया में एक दिवसीय प्रशिक्षण, 20 शिक्षकों ने लिया भाग

Madanpur, Aurangabad | Aug 3, 2026

Madanpur, Aurangabad | Aug 3, 2026

श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज में परिचय सत्र एवं मिलन समारोह संपन्न

2026-28 सत्र के नवनामांकित प्रशिक्षुओं को पाठ्यक्रम की दी गई जानकारी, 2022-24 के टॉप-10 प्रशिक्षु सम्मानित

औरंगाबाद जिला के देव मोड़ स्थित श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज में रविवार को शिक्षक, अभिभावक एवं बीएड 2026-28 सत्र के नवनामांकित प्रशिक्षुओं का मिलन समारोह एवं "पाठ्यक्रम परिचय सत्र" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों डॉ. विकास कुमार सिंह एवं डॉ. विवेक कुमार सिंह ने मां सरस्वती एवं संस्थापक स्व. श्री भागवत प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की। निधि एवं समूह ने सरस्वती वंदना तथा सोनी एवं समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार यादव ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि बीएड प्रशिक्षण में शिक्षण के विभिन्न कौशलों का विकास किया जाता है। विभागाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने कॉलेज की 2008 से अब तक की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार सिंह ने मगध विश्वविद्यालय के बीएड पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।मुख्य वक्ता डॉ. विकास कुमार सिंह ने अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार सिंह ने ध्यान केंद्रित कर सीखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर बीएड सत्र 2022-24 के टॉप-10 प्रशिक्षुओं को प्राचार्य एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीपक कुमार पाठक, विष्णु एवं मुकेश ने प्रस्तुति दी। मंच संचालन सोनाली एवं रचना ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विकास चौबे ने किया। कार्यक्रम में ब्रजेन्द्र कुमार, सुदामा सिंह यादव, राम विजय चौरसिया सहित कई शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।

श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज में परिचय सत्र एवं मिलन समारोह संपन्न 2026-28 सत्र के नवनामांकित प्रशिक्षुओं को पाठ्यक्रम की दी गई जानकारी, 2022-24 के टॉप-10 प्रशिक्षु सम्मानित औरंगाबाद जिला के देव मोड़ स्थित श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज में रविवार को शिक्षक, अभिभावक एवं बीएड 2026-28 सत्र के नवनामांकित प्रशिक्षुओं का मिलन समारोह एवं "पाठ्यक्रम परिचय सत्र" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों डॉ. विकास कुमार सिंह एवं डॉ. विवेक कुमार सिंह ने मां सरस्वती एवं संस्थापक स्व. श्री भागवत प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की। निधि एवं समूह ने सरस्वती वंदना तथा सोनी एवं समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार यादव ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि बीएड प्रशिक्षण में शिक्षण के विभिन्न कौशलों का विकास किया जाता है। विभागाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने कॉलेज की 2008 से अब तक की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार सिंह ने मगध विश्वविद्यालय के बीएड पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।मुख्य वक्ता डॉ. विकास कुमार सिंह ने अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार सिंह ने ध्यान केंद्रित कर सीखने पर जोर दिया। इस अवसर पर बीएड सत्र 2022-24 के टॉप-10 प्रशिक्षुओं को प्राचार्य एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीपक कुमार पाठक, विष्णु एवं मुकेश ने प्रस्तुति दी। मंच संचालन सोनाली एवं रचना ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विकास चौबे ने किया। कार्यक्रम में ब्रजेन्द्र कुमार, सुदामा सिंह यादव, राम विजय चौरसिया सहित कई शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Madanpur, Aurangabad | Aug 3, 2026