गोरखपुर: दोस्ती की आड़ में विश्वासघात, युवक ने दो ममेरी बहनों को लेकर भागकर घर का सदस्य बनकर जीता भरोसा
गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोलकाता के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो ममेरी बहनों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है।परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक बेटे का दोस्त था और अक्सर घर आता-जाता था। धीरे-धीरे उसने परिवार का विश्वास जीत लिया और घर के सदस्य की तरह रहने लगा। इसी दौरान उसने दोनों युवतियों से