कोईलवर: नया बिंदगांवा में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, बखोरापुर टीम बनी विजेता
कोईलवर प्रखंड अंतर्गत नया बिंदगांवा गांव में बाबा पशुपतिनाथ क्रिकेट क्लब द्वारा भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा नेता गोविंदा सिंह ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला बखोरापुर और फुहां टीम के बीच खेला गया जिसमें बखोरापुर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मात्र1 रन से जीत दर्ज कर लिया