धौलपुर: विश्नोदा गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए 3 लोगों में से एक की हुई मौत
सदर थाना क्षेत्र में विश्नोदा गांव के पास तेज रफ्तार ट्राक्ष ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर के बाद बाइव सामने से आ रहे स्कूटी सवार से भिड़ गई। हादसे में बाइक और स्कूटी पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान एक साधु ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद 2 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।