धौलपुर: सूचना जनसंपर्क कार्यालय में सहायक निदेशक राजकुमार मीणा ने संभाला कार्यभार
धौलपुर। राजस्थान जनसंपर्क सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजकुमार मीणा ने सूचना जनसंपर्क कार्यालय धौलपुर में बतौर सहायक निदेशक पद पर शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सहायक निदेशक अधिकारी मीणा ने जनसंपर्क कार्यालय बांरा से स्थानांतरित होकर धौलपुर में कार्यग्रहण किया है।