धौलपुर: राहुल गांधी ने धौलपुर में किया रोड शो
धौलपुर पांच दिन के ब्रेक के बाद शनिवार को धौलपुर में राहुल गांधी ने न्याय यात्रा निकाली। ढाई किलोमीटर के रोड शो के बाद यात्रा मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश कर गई हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज धौलपुर पहुंचे थे। मप्र के मुरैना में राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया।